Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान ने अमरीकी पत्रकार के हत्यारों को किया रिहा, अमेरिका चिंतित

journalist daniel pearl

journalist daniel pearl

वाशिंगटन। पाकिस्तान में पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में सजा सुनाए जाने के बाद ताजा आदेश में पूरी तरह बरी किए जाने पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी पत्रकार पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में अलकायदा आतंकवादी अहमद उमर शेख सईद और उसके तीन साथियों को अदालत ने दोषी माना था। डेनियल पर्ल के माता-पिता रूथ और जुडिया पर्ल ने सिंध हाई कोर्ट के आदेश की निंदा की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा।

रायबरेली में रेल पटरी टूटी, फिलहाल नहीं हुआ कोई हादसा

हम यह नहीं मान सकते कि पाकिस्तान की जनता और सरकार इस तरह के न्याय से अपने देश की छवि को धूमिल होने देंगे। इधर सिंध हाई कोर्ट का आदेश गुरुवार को देर रात तक जेल पहुंचा। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अब चारों आतंकवादियों की रिहाई शनिवार को होगी इनमें शेख सईद को फांसी की सजा सुनाई गई थी। अब सिंध की हाई कोर्ट ने दोषी घोषित किए चारों आतंकवादियों की हिरासत को अवैध बताते हुए रिहा करने के अप्रत्याशित आदेश दिए हैं।

Corona Virus: गर्भवती और नवजातों में संक्रमण का ज्यादा खतरा

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को इस तरह से रिहाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि डेनियल पर्ल का अपहरण और हत्या गंभीर कृत्य है। हम मानते हैं कि ऐसे समय में दोषी लोगों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अमेरिका इस केस की निरंतर निगरानी करेगा। उनका उद्देश्य पर्ल के परिवार की मदद करना है। इस तरह की प्रक्रिया से उसकी साहसी पत्रकारिता का सम्मान करना मुश्किल होगा।

Exit mobile version