• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईद मिलद-उन-नबी के जुलूस में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा में ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान निकाले गए जुलूस में देश विरोधी नारे लगने का मामला सामने आया है। इस मामले में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। इसी वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा के डीएसपी राजेश एस ने बताया कि सेक्टर 20 थाने में एक जुलूस का आयोजन हुआ था। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जब इस वीडियो की जांच कराई गई और विशेषज्ञों से सलाह ली गई तो सामने आया कि जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।

उन्होंने बताया कि अगर कोई पूरा वीडियो देखे तो पता चलता है कि इसमें ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन्हीं नारों के बीच में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लग रहे थे।

देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, हवाई मार्ग से करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सेक्टर 20 थाने में आईपीसी की धारा-153ए (सांप्रदायिक तनाव फैलाना या दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने का काम करना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के सिलसिले में मोहम्मद जफर, समीर अली और अली रजा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newseid milad un nabinoidaNoida newsPakistan Zindabad sloganup news
Previous Post

देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, हवाई मार्ग से करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण

Next Post

FDA ने मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के बूस्टर को दी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
vaccine booster

FDA ने मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के बूस्टर को दी मंजूरी

यह भी पढ़ें

fire brokeout in covid hospital

कोविड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 2 नर्स समेत 18 की मौत

01/05/2021
DDLJ के 25 साल

DDLJ के 25 साल पूरे, लंदन में लगेगी शाहरूख-काजोल की कांसे की प्रतिमा

20/10/2020
Corona

देश में 24 घंटे में मिले 134 कोरोना के नए मरीज, 222 हुए रोग मुक्त

03/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version