Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन पर पाकिस्तानी ऐक्टर हमजा अली अब्बासी का ट्वीट

hamza ali abbas

hamza ali abbas

नई दिल्ली| पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी ने भारत में किसानों की ओर से चल रहे आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है। भारत के आंतरिक मामले पर गैरजरूरी टिप्पणी करते हुए अब्बासी ने कहा, ‘मेरी भारत में आंदोलन कर रहे किसानों का हृदय से सम्मान करता हूं।’ पाकिस्तानी ऐक्टर अपने इस ट्वीट पर घिर गए हैं और लोग उन पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि आखिर बलूचिस्तान में आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर उन्होंने कोई बात क्यों नहीं की।

तुफैल दवार नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘नॉर्थ वजीरिस्तान के उन आंदोलनकारियों पर आपकी क्या राय है, जो इस्लामाबाद प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे क्रूर हत्याओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आखिर बलोच के गायब हुए नागरिकों के बारे में आपकी क्या राय है? हमजा! अल्लाह के सामने आपको एक दिन हाजिर होना है।”

‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर होने की खबर पर भारती सिंह ने लगाया विराम

एक और यूजर ने लिखा, ‘आपको विचार जानकर अच्छा लगा। लेकिन बिना सच्चाई जाने राय नहीं देनी चाहिए। मीडिया क्या दिखा रहा है और क्या पेश कर रहा है, वही पूरा सच नहीं होता।’ वहीं एक यूजर ने हमजा अली अब्बासी को पाकिस्तानी किसानों पर राय रखने की सलाह दी। यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तानी किसानों को लेकर आपकी क्या राय है? कुछ अपने किसानों के लिए भी बात कर लिया करें, जो गरीबी में जिंदगी गुजार रहे हैं।’

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर चौधरी फवाद हुसैन ने भी किसानों के आंदोलन पर ट्वीट किया था और इसे पंजाबियों के उत्पीड़न का ऐंगल देने की कोशिश की थी। फवाद हुसैन ने लिखा था, ‘भारत में जो हो रहा है, उसे लेकर दुनिया भर में पंजाबी दर्द में हैं। महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद से ही पंजाबी घेरेबंदी की स्थिति में हैं। पंजाबियों ने आजादी की कीमत अपना खून देकर चुकाई है। पंजाबी अपनी ही गलतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं।’

Exit mobile version