लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस की वजह से लगे लंबे लॉकडाउन ने लोगों को बेहद फुर्सत के लम्हें दिए, जिसमें लोगों ने अपनी पुरानी यादों को तरोताजा किया, अपने इरादों को और अपने शौक को पूरा किया। लॉकडाउन में कई भारतीय दुल्हनों ने आंखों को चकाचौंध करने वाली अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। लॉकडाउन में इंटरनेट एक ऐसा उपयोगी माध्यम रहा जिसने लोगों को एक-दूसरे के करीब रखा।
क्वारांटाइन ने हमारे शादी समारोह में शिरकत करने पर भी नकेल कस दी है। इसलिए सोशल मीडिया पर ही आजकल हम शादियां देखकर खुद को तसल्ली दे रहे हैं। इंटरनेट पर हम खुबसूरत जोड़ियों को शादी के बंधन में बंधते हुए देख रहे हैं। क्लासी लंहगा से लेकर जादुई शरारे तक में दुल्हनों को सजते हुए देख रहे हैं। इन दुल्हनों के फैशन पर महामारी का कोई असर नहीं पड़ा। यह बात भी गौर करने वाली है कि फैशन के इस दौर में भारतीय दुल्हन किसी से कम नहीं।
भारतीय दुल्हने शादी के यादगार लम्हों में खूबसूरत दिखने के लिए कीमती लहंगे का इस्तेमाल करती है, लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दुल्हन ने निकाह का जोड़ा साड़ी को चुना। जी हां सुर्ख लाल रंग की साड़ी में ये दुल्हन किसी अपसरा से कम नहीं दिख रही। सुंदर दुल्हन फजर ने अपने निकाह के जोड़े से सबको हैरान कर दिया।
उसने अपने निकाह के लिए मरूनिश लाल साड़ी पहनी। साड़ी में सुनहरे पोल्का डॉट्स और एक जरदोजी बॉर्डर था। उसने घुंघट करने के लिए साड़ी के साथ दुपट्टे को भी पहना जिस पर उर्दु में निकाह मुबारक लिखा है। इसे पहन कर फजर मुकम्मल दुल्हन दिखी।
फजर ने साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी का इस्तेमाल किया। गोल्ड चोकर नेकलेस, एक रानी हार, मांग टिका, मैचिंग झुमका, हाथो का फूल, सोने के कड़े और कलीरे के साथ दुल्हन सजी धजी दिखी।