Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तानी संगीतकार ने आलिया भट्ट के लिए बनया रैप सौंग,एक्ट्रेस हुई खुश

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने छोटी सी उम्र में ही एक मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन बात करें अगर उनके चाहने वालों की तो यूं तो उनके चाहने वाले कई हैं लेकिन एक उनका फैन ऐसा भी है, जिसने एक्ट्रेस के ऊपर पूरा गाना बना डाला है।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी रैपर मुहम्मद शाह ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर एक गाना बनाया है, जिसमें उन्होंने आलिया के लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही इस पर एक्ट्रेस ने कमेंट भी किया है।

जिलाधिकारी ने चार अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर

पाकिस्तानी रैपर मुहम्मद शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोस्त आलिया भट्ट पर एक गाना बनाने के लिए कहते हैं। इसके बाद शाह रैप करते हुए आलिया के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में आलिया की फिल्मों के कई लुक्स नजर आ रहे हैं।

मुहम्मद शाह का रैप सुनने के बाद आलिया भट्ट भी इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बोहुत हार्ड।’ इसके साथ ही उन्होंने फायर की इमोजी भी बनाई है। आलिया के फैंस भी लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Exit mobile version