• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कश लगाना पड़ेगा महंगा, इस दिन से बढ़ जाएंगे सिगरेट-तंबाकू के दाम

Writer D by Writer D
27/03/2023
in Business
0
smoking

smoking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तंबाकू, पान मसाला और सिगरेट (Cigarette ) के शौकीनों को बड़ा झटका लगने वाला है। 1 अप्रैल से पान मसाला-सिगरेट के रेट बढ़ने वाले हैं। इससे सिगरेट और पान मसाला के शौकीनों की जेब पर असर पड़ सकता है। दरअसल, सरकार ने तंबाकू और पान मसाला जैसी चीजों पर GST बढ़ा दिया है। जिसका असर कंपनियों के प्रोडक्शन कॉस्ट पर दिखेगा। जिसकी भरपाई करने के लिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाएंगी जिसका सीधा असर तंबाकू-पान मसाला खाने वालों पर होगा।

आपको बता दें, सरकार ने पान मसाला, सिगरेट (Cigarette) और तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कंपनसेशन सेस की मैक्सिमम लिमिट तय कर दी है। सरकार ने इस मैक्सिमम लिमिट को रिटेल सेल प्राइस यानि खुदरा रेट से भी जोड़ दिया है। सेस की ये नई लिमिट लोकसभा में पास हुए फाइनेंस बिल 2023 में संशोधनों के तहत लाई गई है। जो अब 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे।

बिल में संशोधन के मुताबिक, पान मसाला के लिए जीएसटी कंपनसेशन की मैक्सिमम सेस की एक यूनिट रिटेल प्राइस का 51% होगा। फ़िलहाल ये 135% पर लगाया जाता है।

वहीं, तंबाकू पर 4,170 रुपये एक हजार स्टिक के मुताबिक 290% या एक रिटेल यूनिट का 100% तय की गई है। जो अब तक के सबसे हाईएस्ट रेट 4,170 रुपये हजार स्टिक के साथ मूल्यानुसार 290% है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिल में इस संशोधन से तंबाकू और उससे बनने वाले प्रोडक्ट्स का सप्लाई करने वाली कंपनियों के लिए टैक्सेशन पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। इससे इस सेक्टर में टैक्स चोरी को भी काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं, आर्थिक नजरिए से भी ये स्टेप एक रिग्रेसिव प्लान साबित हो सकता है।

बिक गया सिलिकॉन वैली बैंक, इतने अरब डॉलर में हुई डील

आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने फरवरी में पान मसाला और गुटखा बिजनेस सेक्टर में टैक्स चोरी को रोकने के लिए राज्य के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक की थी और पैनल की रिपोर्ट को मंजूरी दी थी।

Tags: #GSTBusiness NewsBusiness news in hindi
Previous Post

बिक गया सिलिकॉन वैली बैंक, इतने अरब डॉलर में हुई डील

Next Post

राहुल के समर्थन में विपक्ष का संसद से सड़क तक प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
Next Post
Opposition's black dress protest in support of Rahul

राहुल के समर्थन में विपक्ष का संसद से सड़क तक प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

30/03/2023
DM Reena Joshi

जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का DM रीना जोशी ने किया निरीक्षण

18/05/2023
Illegal Liquor

चार अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की शराब पकड़ी

21/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version