• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय तृतीया पर बन रहा है पंच महायोग, 100 सालों तक नहीं आएगा ऐसा दुर्लभ योग

Writer D by Writer D
01/05/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत के लिए अबूझ मुहूर्त 3 मई को रहेगा। इस दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की तीज यानी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व मनाया जाएगा। स्नान, दान का ये पर्व मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में मनेगा।

इस बार पांच ग्रहों की शुभ स्थिति और पांच राजयोग में ये महापर्व मनेगा। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर ऐसा पंच महायोग आज तक नहीं बना। इस दिन तिथि और नक्षत्र का संयोग 24 घंटे होने से खरीदारी, निवेश और लेन-देन के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक इस बार अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya) पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि में और गुरु, शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग बनेंगे। इस दिन शोभन और मातंग नाम के दो शुभ योग और रहेंगे। इस तरह अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya) पर ग्रहों का महासंयोग पहली बार बन रहा है। जिससे इस दिन किए गए कामों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

100 सालों तक नहीं बनेगा ऐसा शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट का कहना है कि अगले 100 सालों तक ऐसा शुभ संयोग नहीं बनेगा जैसा इस बार अक्षय पर्व पर बन रहा है। अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya) पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग बहुत शुभ माना जाता है। जो इस बार बन रहा है।

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें काम, सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

ये पूरे साल अच्छी फसल होने का संकेत है। गेहूं, सोयाबीन और चावल का निर्यात बढ़ सकता है। इस महापर्व पर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से देश की आर्थिक उन्नति होने के योग बनेंगे। महंगाई पर नियंत्रण रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि टैक्स वसूली भी बढ़ सकती है। लेकिन विदेशी निवेश बढ़ेगा। लोगों के हित में नए कानून और योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा। इस साल सोने के दाम भी और बढ़ सकते हैं।

खरीदारी का महापर्व अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि मंगलवार को तृतीया तिथि होने से सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए हर काम में सफलता मिलना लगभग तय होता है। तृतीया को जया तिथि कहा जाता है। यानी जीत देने वाली। यही वजह है कि इस तिथि में किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले होते हैं। यानी उनका अक्षय फल मिलता है। तृतीया मां गौरी की तिथि है।

जो बल-बुद्धि वर्धक मानी गई हैं। ये आरोग्य देने वाली होती है। इस तिथि में किए गए कामों से सौभाग्य वृद्धि होती है। इसमें इच्छित आभूषण की खरीदी और शुभ काम करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसलिए इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है और इसी वजह से इस दिन की गई खरीदारी सुख और समृद्धि देने वाली होती है।

अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya) पर खरीदा सामान स्थायी समृद्धि का प्रतीक

अक्षय तृतीया पर खरीदी ज्वेलरी और सामान शाश्वत समृद्धि के प्रतीक है। इस दिन खरीदा और पहना गया सोना अखण्ड सौभाग्य का प्रतीक होता है। इस दिन शुरू किए किसी भी नए काम या किसी भी काम में लगाई पूंजी में लंबे समय तक फायदा होता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदा सोना कभी खत्म नहीं होता, क्योंकि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी खुद उसकी रक्षा करते हैं।

Akshay Tritiya पर इस दान से मिलेगा सभी तीर्थों का फल

Tags: Akshaya TritiyaAkshaya Tritiya 2022Akshaya Tritiya newsAkshaya Tritiya updateHealthy Lifestylelifestylelifestyle hindi newslifestyle news in hindi
Previous Post

UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करे आवेदन

Next Post

जानें कैसे तय होती है ईद की तारीख, कई बार अलग-अलग क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
chicken korma
खाना-खजाना

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

28/02/2026
Shani Trayodashi
धर्म

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

28/02/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Next Post
Eid-e Milad

जानें कैसे तय होती है ईद की तारीख, कई बार अलग-अलग क्यों मनाया जाता है ये पर्व

यह भी पढ़ें

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन बच्चियां झुलसी, दो की मौत

08/08/2021

बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट शो छोड़ने की खबर निया शर्मा का आया रिएक्शन

13/09/2020
CM Yogi

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री

26/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version