Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाशिवरात्री पर बन रहा है पंचग्रही योग, भोलेनाथ देंगे मनोवांछित फल

Mahashivratri

Masik Shivratri

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का त्योहार इस साल 1 मार्च, मंगलवार को मनाया जाएगा।  भगवान शिव (Shiv) को समर्पित यह त्योहार इस साल बेहद खास होने वाला है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर इस साल दो शुभ संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन इस साल पंचग्रही योग (Panchagrahi Yoga) का भी निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में भगवान शिव (Shiv) की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ योग-

12वें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण होगा। इस राशि में मंगल और शनि के अलावा बुध, शुक्र और चंद्रमा भी विराजमान होंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी। वृषभ राशि के चौथे भाव में राहु और वृश्चिक राशि के दसवें भाव में केतु विराजमान रहेंगे।

बनेंगे ये खास योग-

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर इस साल धनिष्ठा योग का निर्माण होगा। धनिष्ठा योग के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। मान्यता है कि इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 07 से लेकर 02 बजकर 53 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा।

 

Exit mobile version