• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से हुई पंचक की शुरुआत, भूलकर भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
20/02/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Panchak

Panchak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. इस बार फाल्गुन अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. फाल्गुन अमावस्या के साथ पंचक की शुरुआत हो रही है. चूंकि ये पंचक (Panchak) सोमवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा. आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के साथ शुरू हो रहे पंचक में कौन से कार्य वर्जित होते हैं.

क्या होते हैं पंचक (Panchak)?

पंचक पांच दिन की वो अवधि होती है, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करता है. इसके बाद जब चंद्रमा शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के चार पदों पर गोचर करता है तो इसे पंचक कहा जाता है. सरल भाषा में कहें तो जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है तो इसे पंचक कहते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में पंचक की अवधि को बहुत ही अशुभ माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि पंचक काल में यदि किसी इंसान की मौत हो जाए तो उसकी मृत्यु के बाद घर-परिवार के सदस्यों या फिर उस क्षेत्र के लोगों पर मृत्यु का संकट मंडराने लगता है. इसलिए पंचक को बहुत ही अशुभ मानते हैं. हालांकि सारे पंचक अशुभ नहीं होते हैं. राज पंचक की शुरुआत सोमवार से होती है और इस पंचक को उन सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है जो दैनिक जीवन में किए जा सकते हैं.

जबकि रोग पंचक (Panchak) , मृत्यु पंचक और चोर पंचक जातकों की मुश्किल बढ़ाने का काम करते हैं. जब ये पंचक लगते हैं तो कुछ विशेष कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए.

  1. शादी-विवाह– पंचक का अशुभ काल शुरू होने के बाद विवाह, मुंडन और नामकरण संस्कार आदि कार्यक्रम वर्जित माने जाते हैं. पंचक में ऐसे कार्यों को टाल देना ही बेहतर होता है.
  2. उधार से बचें– पंचक काल में व्यापार के लिए कभी पैसे उधार नहीं लेने चाहिए. लेकिन अगर ऐसा करना जरूरी हो तो कार्य के आरंभ से पहले माता लक्ष्मी की पूजा करें.
  3. दक्षिण दिशा में यात्रा से परहेज– पंचक काल में लोगों को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को दक्षिण दिशा में शनिवार के दिन यात्रा करनी हो तो पहले संकटमोचन हनुमान जी की पूजा जरूर करें. इसके बाद ही यात्रा प्रारंभ करें.
  4. लकड़ी से जुड़ा कार्य– पंचक लगते ही लकड़ी से जुड़े कार्यों को करने की मनाही होती है. इसलिए इस अवधि में ऐसा कोई भी कार्य करना से बचें. ऐसा करने से आपके घर में संकट आ सकता है.
  5. अंतिम संस्कार विधि– यदि पंचक में किसी इंसान की मृत्यु हो जाए तो परिवार के सदस्यों की रक्षा के लिए दाह संस्कार के वक्त आटे, बेसन और कुश (घास) से 5 पुतले बनाकर मृतक के साथ उनका अंतिम संस्कार करना चाहिए. इससे परिवार के अन्य सदस्यों के सिर से खतरा टल जाता है.
Tags: AstrologyAstrology tipspanchakPanchak 2023Panchak datePanchak niyam
Previous Post

इस दिन मनाई जाएगी फुलेरा दूज, जाने इसका महत्व और पूजन विधि

Next Post

कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, उपाय और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Next Post
Rang Panchami

कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, उपाय और महत्व

यह भी पढ़ें

Teacher suspended for opposing 'Vande Mataram'

कुख्यात विकास दुबे की शिक्षिका भांजी को DM ने किया सस्पेंडेड

29/04/2022

खेत में मिला नवविवाहिता का शव

07/06/2024
Punjab Maggi Tadka

अपनी रेगुलर मैगी को दीजिए तड़के का ट्विस्ट, ट्राई करिए ये रेसिपी

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version