Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।

पिछले कई दिनों से बीमार श्री मित्रा कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राज्य कांग्रेस ने पार्टी के ट्वीटर पर श्री मित्रा निधन की जानकारी दी।

भूमि पूजन के दिन, हरे और केसरिया रंग की नवरत्न जड़ित पोशाक पहनेंगे रामलला

प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हैं।”

सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था, ‘उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।’ फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Exit mobile version