Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 105वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में 25 सितंबर 1916 को हुआ था।

Exit mobile version