Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘पंगा गर्ल’ ने दी नई नवेली दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाऐं, बोलीं

'Panga Girl' gave many wishes to the new bride, said

'Panga Girl' gave many wishes to the new bride, said

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम(Yami Gautam) अब अपनी ज़िन्दगी के एक और पड़ाव में आगे बढ़ गई हैं। दरअसल हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर(Aditya Dhar) के साथ शादी कर के सभी को चौंका दिया था। शादी के बाद ही से इस कपल की शादी के फंक्शन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यामी ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी थी। यामी और आदित्य की शादी एक्ट्रेस के होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स यामी को उनकी शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

विपक्ष भ्रम फैलाने में और भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में व्यस्त : राधा मोहन

ऐसे मे बॉलीवुड की पंगा गर्ल और क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कहां पीछे रहने वाली थी। बता दे यामी को पारंपरिक वेशभूषा में देख कंगना बहुत खुश हुईं हैं। उन्होंने यामी की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कंगना ने यामी की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “परंपरा और समय से भी पुराना। एक पहाड़ी लड़की के दुल्हन बनने से ज्यादा दिव्य कुछ नहीं हो सकता है #himachalpradesh।” बता दे फोटो में यामी ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है और वह अपने कलीरे दिखाते हुए मुस्कुराती हुई दिखाई दें रहीं हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मनाली में पली-बढ़ी हुई हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ मनाली में रह रही हैं। वहीं यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली हैं।

 

 

Exit mobile version