Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत, तीन स्थानों पर मृत मिले 104 पक्षी

crow died in delhi

crow died in delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन स्थानों पर पक्षियों के मृत पाये जाने के बाद दिल्ली प्रशासन  बर्ड फ्लू  को लेकर सचेत हो गया है। यहां के मयूर बिहार, द्वारका और होशियार में कई पक्षी मृत पाए गए थे। प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत पाए गए 104 पक्षियों के सैंपल लुधियाना भेज दिए हैं। इसके साथ ही 5 नमूनों को परीक्षण के लिए कल भोपाल भेजा जाएगा।

दरअसल, बर्ड फ्लू की दस्तक को लेकर देश में जगहों पर सरकार की ओर से सतर्कता को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कई राज्यों से पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं। सरकार भी इसको लेकर गंभीर है। जहां भी पक्षियों के मरने की खबरें हैं वहां के स्थानीय प्रशासन को इसके परीक्षण कराने का निर्देश है।

इसी बीच दिल्ली में कुछ कौवों की मौत से प्रशासन के स्तर पर हड़कंप देखा गया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज- तीन स्थित सेंट्रल पार्क में कौवे मरे मिले हैं। वहीं कुछ कौवे बीमार दिख रहे हैं। यहां के स्थानीय लोग बर्ड फ्लू की आशंका के कारण सतर्क हो गए हैं। बर्ड फ्लू का संक्रमण ऐसे समय में आया है जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

IRCTC चलाएगी आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन, मिलेंगी ये सुविधाएं

न्यूज एजेंसी के अनुसार नई दिल्ली के मयूर बिहार, द्वारका और होशियार में पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। मृत पाए गए 104 पक्षियों के सैंपल लुधियाना भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही 5 नमूनों को परीक्षण के लिए कल भोपाल भेजा जाएगा। कई जगहों पर बीमार पक्षियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही चिकन खाने वालों के लिए भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.।

Exit mobile version