• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंकज बनेंगे यूपी बीजेपी के नए ‘चौधरी’, CM योगी बने प्रस्‍तावक; निर्विरोध चुना जाना तय

Writer D by Writer D
13/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pankaj Chaudhary

Pankaj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल रविवार 14 दिसंबर को होगा। इसी के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि पंकज चौधरी के अलावा किसी ने नामांकन फॉर्म नहीं लिया है। यही वजह है कि बहुत कम चांस हैं कि मतदान कराया जाए।

यूपी में अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से ही होगा। ऐसा माना जा रहा है कि ओबीसी वर्ग के कुर्मी जाति के नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। अध्यक्ष पद के रेस में सबसे ऊपर नाम पंकज चौधरी का ही है। पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) आज जब दिल्ली से लखनऊ पहुंचे तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का अध्यक्ष बनना तय

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का अध्यक्ष बनना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा दोपहर 3 बजे तक ही थी। पंकज के अलावा किसी ने न तो फॉर्म लिया है और न ही जमा किया है। ऐसे में संभव है कि चुनाव न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि पंकज के सामने दूसरा कोई नहीं है। हालांकि नए अध्यक्ष का ऐलान कल ही किया जाएगा।

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) और योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) दोनों ही गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं। पंकज चौधरी पूर्वी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से 7वें बार के सांसद हैं। उन्होंने पार्षद चुनाव से राजनीति की शुरुआत की। गोरखपुर के डिप्टी मेयर रहे और फिर 1991 में पहली बार सांसद बने। इलाके की राजनीति में शुरुआत से ही योगी आदित्यनाथ से पंकज चौधरी की प्रतिस्पर्धा रही है। पंकज चौधरी के अध्यक्ष पद पर बैठने को यूपी की राजनीति में योगी आदित्यनाथ से शक्ति संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है। पंकज चौधरी को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के रिप्रेजेंटेटिव के तौर माना जा रहा है।

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) से कल उनके आवास पर रात 9 बजे उत्तर प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने मुलाकात की। 14 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नए अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। रमापति राम त्रिपाठी से मुलाकात के बाद पंकज चौधरी ने गोरखपुर क्षेत्र के ही बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान के घर जाकर डिनर मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी को विगत रविवार को ही शाम 6 बजे बीजेपी संगठन मंत्री बीएल संतोष ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने का आग्रह किया था।

Tags: pankaj chaudhary
Previous Post

मैं मेसी से माफी मांगती हूं…, सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल पर ममता बनर्जी नाराज

Next Post

उत्तराखण्ड की 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित फसलों की होगी खेती: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में सभी विकास कार्य वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरणीय संतुलन के साथ हों: मुख्यमंत्री

09/02/2026
agriculture
उत्तर प्रदेश

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: कृषि को आधुनिक व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

09/02/2026
Tourist
उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से उत्तर प्रदेश बना देश में प्रथम, वर्ष 2025 में अप्रत्याशित 2.4 गुना की हुई वृद्धि

09/02/2026
Gram Vikas
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26: ग्राम विकास में दोगुना खर्च, रोजगार सृजन में यूपी अव्वल

09/02/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

डॉ. नित्यानंद का पूरा जीवन – हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को रहा समर्पित : मुख्यमंत्री

09/02/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखण्ड की 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित फसलों की होगी खेती: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Dog Crying

रात में कुत्ते का रोना शुभ या अशुभ, जानें इस बारे में मान्यताएं

11/10/2025
Paras Chhabra And Mahira Sharma Song

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के नए गाने ‘कमाल करते हो’ पर फिदा हुए फैन्स

03/12/2020
honey

ब्रांड के शहद में मिलावट पर पतंजलि ने कही ये बात

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version