Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंकज त्रिपाठी प्ले में लड़की के गेटअप में करते थे डांस

Pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। हालांकि करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। अब उन्होंने उस दौर के बारे में बताया जब वह गांव में प्ले में लड़की का रोल करते थे जिसे बहुत पसंद किया जाता था। पंकज के काम को देखकर गांव के बुजुर्गों ने कहा था कि पंकज बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस की छुट्टी कर देगा।

पंकज त्रिपाठी ने नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा में कहा, ‘जब मैं 10वीं क्लास में था तब मैंने पहली बार लड़की का रोल प्ले किया था। वह लड़का जो लड़की की भूमिका निभाता था तो वह अपने घर से वापस नहीं आया। लोग सोच रहे थे कि वह लड़का नहीं है तो ऐसे में प्ले नहीं हो पाएगा। इसके बाद मैंने उस प्ले में पार्टिसिपेट करने का फैसला किया।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू शादी के बाद मना रहे पहला करवा चौथ

हालांकि, प्ले के डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि अपने पिता से परमिशन ले लो। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि बाद में तुम्हारे पिता गुस्सा हो जाए और लाठी लेकर स्टेज पर चढ़ जाए।’

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि पिता ने मुझे लड़की का रोल करने से नहीं रोका। उन्होंने मुझे प्ले करने की अनुमित दे दी। पंकज ने कहा, ‘प्ले में मैं आइटम डांस करता था जबकि इसकी जरूरत नहीं थी लेकिन मेरे काम को लोगों से खूब सराहना मिली। गांव के बुजुर्ग लोगों ने कहा था कि अगर ये लड़का मुंबई चला गया तो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस की छुट्टी हो जाएगी।’

Exit mobile version