Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहनोई की मौत

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi

बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के बहनोई की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अब इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभिनेता के बहनोई की कार दुर्घटना की है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार से आकर सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है। यह दुर्घटना एक व्यस्त बाजार के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंकज के बहनोई राकेश तिवारी कार चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार के नियंत्रण खो जाने से दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2  पर झारखंड के धनबाद में कार सीधे एक डिवाइडर से टकरा गई।

बहन को आई गंभीर चोट

कार में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की बहन भी मौजूद थीं। दुर्घटना में वह भी बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अभिनेता के बहनोई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर हैं।

पश्चिम बंगाल जा रहे थे दंपति

अभिनेता की बहन और उनके बहनोई अपने घर गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जहां रास्ते में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Exit mobile version