• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Writer D by Writer D
14/10/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi) हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर को पड़ रही है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

एकादशी तिथि का व्रत रखने से विशेष कार्यों में सफलता भी मिलती है। पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसलिए भक्त श्रद्धापूर्वक एकादशी की तिथि पर लक्ष्मी नारायण की पूजा करते हैं। आइए, जानें पापाकुंशा एकादशी (Papankusha Ekadashi) का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

एकादशी (Papankusha Ekadashi)  शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 बजे शुरू होगी और 25 अक्टूबर को दोपहर 12.32 बजे समाप्त होगी। इस तरह उदया तिथि के अनुसार, पापाकुंशा एकादशी 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

पापाकुंशा एकादशी (Papankusha Ekadashi) पूजा विधि

पापाकुंशा एकादशी (Papankusha Ekadashi)  की तिथि पर ब्रह्म बेला में जागें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें, व्रत का संकल्प करें। नित्यकर्म से निवृत्त होकर गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें। आचमन करके स्वयं को शुद्ध कर लें। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद पंचोपचार करके भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।

भगवान विष्णु को पीले रंग के फल, फूल और मिठाइयां अवश्य अर्पित करें। पूजा के दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें। अंत में आरती करें। पूरे दिन निराहार रहें। रात्रि के समय आरती करें और फलाहार करें। अगले दिन पूजा संपन्न करके अपना व्रत खोलें।

पारण का समय

पापाकुंशा एकादशी (Papankusha Ekadashi)  का व्रत पारण समय 26 अक्टूबर को सुबह 6:28 बजे से है। जो कि सुबह 08:43 बजे तक रहेगा।

Tags: Papankusha Ekadashi 2023papankusha ekadashi aartipapankusha ekadashi datePapankusha Ekadashi muhuratpapankusha ekadashi puja vidhipapankusha ekadashi shubh muhuratpapankusha ekadashi upayPapankusha Ekadashi vratpapankusha ekadashi vrat katha
Previous Post

शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, धन का होगा आगमन

Next Post

आज हैं पितृपक्ष का आखिरी श्राद्ध, इन संकेतों से जानें कि पितर ग्रहण कर चुके हैं प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Spices
धर्म

जिंदगी में खुशियां भर सकते है रसोई के मसाले, जानें इनका महत्व

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
Burnt Pan
फैशन/शैली

जली हुई कढ़ाही को चमका देगी घर में रखी ये चीज

13/03/2026
Milk
फैशन/शैली

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

13/03/2026
Next Post
Pitru Paksha

आज हैं पितृपक्ष का आखिरी श्राद्ध, इन संकेतों से जानें कि पितर ग्रहण कर चुके हैं प्रसाद

यह भी पढ़ें

accused arrested

एक करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरर्राज्यीय गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार

09/09/2021
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

25 लाख का डोडापोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

24/02/2023
FDA

त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख़्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एफडीए का विशेष अभियान जारी

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version