Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हमारी इम्यून पावर को बढ़ाता ये फल

papaya

Papaya

पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है जिसे न केवल पकने पर बल्कि कच्चा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप आसानी से मार्केट से खरीदकर ला सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इसकी इम्यून पावर को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं पपीते के सेवन से शरीर को कितने फायदे हो सकते हैं।

इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे शरीर कई तरह के इंफेक्शन के खतरे से बचता है और बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।

इसमें पाए जाने वाले फाइबर और कई तरह के पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इसके नियमित सेवन से आप शरीर का बढ़ता हुआ वजन कम कर सकते हैं।

पपीते में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

इसका नियमत सेवन से पाचन क्रिया ठीक तरह से होती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द की शिकायत को भी पपीता क सेवन कम करने में मदद करता है।

इसमें फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी बीमरियों के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पपीते का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है।

रिसर्च के अनुसार पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रिसर्चकर्ताओं के अनुसार पपीते का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स रहती है।

Exit mobile version