• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पराग रस्क फैक्ट्री की छत गिरी, मलबे में दबे 9 मजदूर, 1 की मौत

Writer D by Writer D
07/03/2023
in उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
roof collapsed

roof collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। जिले में बीती देर रात एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने (Roof Collapse) से काम कर रहे लोगों में अचानक ही चीख पुकार मच गयी। इस दर्दनाक हादसे में 9 मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान के बाद सभी मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद से कॉमर्शियल बिल्डिंग का मालिक और ठेकेदार मौके से फरार होने में सफल रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना खैराबाद इलाके के ग्राम बराभारी की है। यहां नेशनल हाइवे से सटे एक जमीन पर पापुलर पराग रस्क फैक्ट्री (Parag Rusk Factory) का निर्माण कराया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात इस बिल्डिंग की छत को मजदूरों और मशीनों की मदद से छत डालने का काम किया जा रहा था। घटनाक्रम के अनुसार, छत डालने के दौरान ही अचानक बिल्डिंग का स्ट्रेक्चर देखते ही देखते जमीन पर धरासाई हो गया और उस पर काम कर रहे मजदूरों में चीख पुकार मच गयी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी स्लीपर बस, दो यात्रियों की मौत

घटना के बाद वहां काम कर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और राहत बचाव कार्य शुरुआ किया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और मलबे में दबे हुए 9 मजदूरों को मलबे से निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Tags: parag rusk factorysitapur newsup news
Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी स्लीपर बस, दो यात्रियों की मौत

Next Post

Liquor Policy: अब ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, आज तिहाड़ जेल पहुंचेगी टीम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
Next Post
Manish Sisodia

Liquor Policy: अब ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, आज तिहाड़ जेल पहुंचेगी टीम

यह भी पढ़ें

केंद्रीय पर्यटन मंत्री लेंगे जायजा

केंद्रीय पर्यटन मंत्री PM मोदी के आगमन से पहले अयोध्या के दौरे का लेंगे जायजा

30/07/2020
Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

28/01/2026
PM Modi

PM मोदी ने इजरायल का पीएम बनने पर नफ्ताली बेनेट को दी बधाई

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version