Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बधाई हो! मम्मी बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा संग दी गुड न्यूज

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने शादी के दो साल बाद अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की है। परिणीति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

परिणीति (Parineeti Chopra) ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा— “हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है। शुक्रिया, अपार आशीर्वाद मिला है।” इसके साथ उन्होंने “नजर न लगे” वाला इमोजी भी लगाया।

पोस्ट में उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था “1+1=3” और उस पर नन्हे पैरों के निशान बने हुए थे। साथ ही, उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह पति राघव चड्ढा का हाथ थामे नजर आईं।

कपिल शर्मा शो पर दिया था हिंट

गौरतलब है कि हाल ही में कपिल शर्मा शो पर दोनों पहुंचे थे, जहां राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी को लेकर इशारा किया था। जब कपिल ने मजाकिया अंदाज में पूछा— “गुड न्यूज कब देंगे?” तो राघव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया— “जल्दी देंगे, आपको गुड न्यूज भी दे देंगे।” इस पर परिणीति (Parineeti Chopra) शॉकिंग और हंसते हुए प्रतिक्रिया देती नजर आई थीं।

शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बनेंगे

परिणीति (Parineeti Chopra) और राघव की शादी सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस शाही शादी की खूब चर्चा रही थी और उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब शादी के दो साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है।

परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर

गुड न्यूज सामने आने के बाद चड्ढा और चोपड़ा परिवार के बीच खुशी का माहौल है। फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग और उनके करीबी लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं और नए चैप्टर के लिए प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

Exit mobile version