Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा की ये थ्रोबैक वेडिंग फोटो

Parineeti Chopra priyanka

परिणीति चोपड़ा प्रियंका

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की शादी के दौरान एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा रेड लहंगे में दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ तस्वीर में परिणीति चोपड़ा भी हैं। प्रियंका की वेडिंग के दौरान की फोटो का कमेंट सेक्शन फैन्स की तारीफों से भर गया है।

सलमान खान की बहन अर्पिता ने रेस्टोरेंट में तोड़ी प्लेट्स

परिणीति ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा- ‘क्वीन के साथ ब्राइडमेड्स।’ इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्ता भी हैं। तमन्ना ऑरेंज कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। परिणीति की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- बॉलीवुड की क्वीन। एक फैन ने लिखा- सुपर। हजारों की संख्या में फैन्स ने हर्ट और लव इमोजी के साथ परिणीति की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। परिणीति की इस पोस्ट को कुछ ही समय में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की सालगिराह मनाई थी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति निक के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखी थी। प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सड़क पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चल रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हैप्पी दूसरी एनिवर्सरी मेरी जिंदगी के प्यार। हमेशा मेरे साथ रहना। मेरी ताकत…मेरी कमजोरी..मेरे सब कुछ। आई लव यू निक जोनस।’

Exit mobile version