Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक

saina nehwal preeniti

परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल

नई दिल्ली| बैडमिंटन की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वालीं साइना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बन रही है। फिल्म में साइना की भूमिका परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं। इस फिल्म के लिए परिणीति बहुत मेहनत कर रही हैं। खेल की बारीकियों को अच्छे से समझ रही हैं ताकि उनके अभिनय में कोई कमी न रह जाए।

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को KISS करते हुए दी बर्थडे की बधाई

साइना ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही परिणीति को उनके अंदाज में दिखने के लिए बधाई भी दी है।

आपको बता दें कि पहले ये रोल श्रृद्धा कपूर निभाने वाली थीं लेकिन उनके फिल्म छोड़ने के बाद परिणीति इस भूमिका में काफी जंच रही हैं। फोटो शेयर करते हुए साइना ने लिखा, “मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा। आप बहुत प्यारी लग रही हैं।”

फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही शुरू हुई है। साइना ने तब एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “जर्नी को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। मेरी और से टीम को बधाई।” तब से दोनों ही समय-समय पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

इस फिल्म के लिए परिणीति एक विश्वस्तरीय कोच से ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म में साइना के खेल और हर मैच के बारे में दिखाया जाएगा।

परिणीति ने कहा कि किसी भी मुश्किल शॉट के लिए वो बॉडी डबल का उपयोग नही करेंगी। फिल्म के दौरान परिणीति का कंधा भी चोटिल हो गया था। लेकिन समय-समय पर परिणीति फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस फिल्म के निर्माता टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार हैं। इसके निर्देशक अमोल गुप्ते हैं।

Exit mobile version