Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘मामाजी’ को मिल गई दुल्हनिया, जमकर थिरके पंकज त्रिपाठी

Paritosh Tripathi

Paritosh Tripathi

मुबारक हो! टेलीविजन के ‘मामाजी’ (Paritosh Tripathi) को उनकी दुल्हनिया मिल गई है। ‘मामाजी’ के नाम से आप समझ ही गये होंगे कि हम परितोष त्रिपाठी की बात कर रहे हैं। एक्टर-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने शादी कर ली है। चलो फिर अब देरी कैसी। मामा जी की दुल्हन से भी मिला देते हैं।

परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ने शुरू किया नया सफर

वेडिंग सीजन में परितोष त्रिपाठी भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। परितोष त्रिपाठी पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के प्यार में थे। वो दिन भी आया जब दोनों ने उत्तराखंड में सात फेरे लेकर अपनी प्रेम कहानी को नया नाम दिया। परितोष त्रिपाठी की शादी में टीवी और फिल्मजगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। खुशी के मौके पर हर कोई झूमता-गाता नजर आया है।

सोशल मीडिया पर परितोष त्रिपाठी की वेडिंग फोटोज शेयर की गई हैं। तस्वीरों में दूल्हा बने परितोष शेरवानी और पगड़ी में काफी जच रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन मीनाक्षी पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। मीनाक्षी और परितोष के चेहरे की खुशी बता रही है कि इन दोनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने किया डांस

परितोष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी संग काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। इसलिये परितोष की शादी में पंकज त्रिपाठी काफी खुश नजर आए। यही नहीं, पहली दफा किसी शादी में पंकज त्रिपाठी को दिल खोल कर डांस करते देखा गया। कहा जा रहा है कि परितोष और मीनाक्षी की शादी किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हुई है, जो कि उत्तराखंड के बेस्ट रिजॉर्ट में से एक है।

गुरुवार को मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। इसके बाद शुक्रवार को शादी हुई। परितोष त्रिपाठी की शादी में पंकज त्रिपाठी के अलावा रवि किशन, रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर, ऋत्विक धंजनी, खेतान सिंह और गुंजन तिवारी जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की। परितोष के नये सफर के लिये हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने इंडस्ट्री में सिर्फ नाम ही नहीं कमाया, बल्कि लोगों का दिल भी जीता है।

परितोष त्रिपाठी ने 2018 में काशी इन सर्च ऑफ गंगा से फिल्मी डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई शोज और फिल्म में नजर आये।

Exit mobile version