Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Parkash Singh Badal

Parkash Singh Badal

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश सिंह बादल को फरवरी महीने में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लगातार दो और तीन सप्ताह पर स्वास्थ्य के जांच की सलाह दी गई थी।

प्रकाश सिंह बादल ( Parkash Singh Badal) का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं।

कोविड से संक्रमित सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का देहांत हो चुका है। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। बादल ने पंचायती राज, पशुपालन, डेरी, सामुदायिक विकास आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया।

Exit mobile version