• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तोतों को लग गई नशे की लत, चट कर रहे अफीम की फसल

Writer D by Writer D
22/03/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
parrots are eating opium crop

parrots are eating opium crop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच और रतलाम में अच्छी खासी संख्या में किसान अफीम (Opium) की खेती करते नजर आते हैं। इसकी खेती के लिए किसानों को बकायदा केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग से लाइसेंस लेना होता है। किसान नारकोटिक्स विभाग की देखरेख में ही इस फसल को उगा सकते हैं। अब यहां के किसानों की अफीम की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल तोते (Parrots) अफीम खाने लगे हैं। जिसकी वजह से किसानों को फसल के नुकसान का डर सता रहा है।

तोतों (Parrots) से परेशान किसान

तोतों के आतंक की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। अफीम की खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज सरकार को देनी होती है। अगर किसान ऐसा नहीं कर पाते हैं तो सरकार द्वारा अफीम की खेती का उनका कांट्रेक्ट खत्म कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ किसानों ने तोतों से अफीम को बचाने के लिए अब प्लास्टिक की नेट लगानी शुरू की है।

तोतों (Parrots) से बचने के लिए किसान अपना रहे ये तरीका

प्लास्टिक की नेट लगाने से अफीम की फसल को पहले के मुकाबले कम नुकसान होने लगा है। पहले तोते भारी मात्रा में अफीम के डोडे अपनी चोंच में लेकर उड़ जाते थे। अब प्लास्टिक नेट लगने से ऐसे तोतों की संख्या कम हुई है। इन सबके अलावा नीलगायों का खतरा भी अफीम की खेती पर मंडरा रहा है।

कहां होता है अफीम का प्रयोग

अफीम की खेती जनवरी से मार्च के बीच होती है। इसमें अफीम के अलावा, अफीम का डोडा भी मिलता है। जब इसके पौधे छोटे होते हैं तब इन्हें सब्जी मंडियों में बेचा भी जाता है। इसके अलावा अफीम के छोटे डोडे की सब्जी भी बनाई जाती है। अफीम किसानों से केंद्र सरकार खरीदती है। इससे मार्फिन निकलती है।

समलैंगिक रिश्ते बनाने पर मौत की सजा, इस संसद ने बनाया कानून

अफीम के कई अलग-अलग पदार्थ निकलते हैं। जिनसे हार्ट की दवा, रक्त संबंधी दवा तथा कई मनोरोग व नींद की दवाइयां बनाने में इसका प्रयोग होता है। अफीम की तस्करी के मामलों में NDPS की धारा लगती है। इसमें अधिकतम सजा 10 वर्ष व 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भी शामिल है।

Tags: madhya pradesh newsmp newsNational newsopium crop
Previous Post

समलैंगिक रिश्ते बनाने पर मौत की सजा, इस संसद ने बनाया कानून

Next Post

भूकंप से 11 की मौत, सौ से अधिक लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
pm modi, cm dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

23/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

23/03/2026
CM Dhami
राजनीति

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

23/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सोशल मीडिया एक्स पर धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कर रहा ट्रेंड

23/03/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप से 11 की मौत, सौ से अधिक लोग घायल

यह भी पढ़ें

CM धामी ने खटीमा में सुरई ईकोटूरिज्म जोन में जंगल सफारी का शुभारंभ किया

29/12/2021
murder

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बनाया अपना शिकार, गोलियों से भूनकर की हत्या

14/05/2022
अजय कुमार लल्लू  Ajay Kumar Lallu

लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है योगी सरकार : लल्लू

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version