Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा, सीट न मिलने से थे नाखुश

Pashupati Paras

Pashupati Paras

पटना। बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहां पर पशुपति पारस (Pashupati Paras) चुनाव में एक भी सीट न मिलने से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट बंटवारे का ऐलान किया हैं। जिसमें भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीट, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 1 सीट तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट दी गई है। हालांकि,इसमें पशुपति पारस की लोकजन शक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Paras) ने भाजपा पर उनके एलजेपी गुट के प्रति अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए छोड़ने की चेतावनी भी दी थी। पारस ने बगावत के संकेत देते हुए कहा था कि उनके पास विकल्प खुले हुए हैं।

Exit mobile version