• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SCR गठन का रास्ता हुआ साफ, लखनऊ से सटे हुए यह जिले होंगे शामिल

Writer D by Writer D
10/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
SCR

SCR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी समेत आसपास के 5 अन्य जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर बनने वाले एससीआर में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली व बाराबंकी को भी शामिल किया जाएगा। इसके गठन के लिए उप्र. राज्य राजधानी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2023 का प्रारूप तैयार किया गया है। आवास विभाग द्वारा तैयार विधेयक के प्रारूप पर आम जनता से 30 नवंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं।

आवास विभाग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक SCR गठन को लेकर कोई भी व्यक्ति तय समय सीमा तक अपने सुझाव व आपत्तियां शनिवार से ही मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के ई-मेल ctcpup@gmail.com पर भेज सकता है। विधेयक के प्रारूप को आवास विभाग की वेबसाइट https://awas.upsdc.gov.in और आवास बंधु की वेबसाइस https://www.awasbandhu.in पर देखा जा सकेगा।

सीएम की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद का गठन

अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि SCR के गठन और इसके लिए तैयार होने वाली योजनाओं के बारे में विधेयक के प्रारूप में विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद का गठन किया जाएगा। मुख्य सचिव उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव आवास पदेन सदस्य संयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त एक कार्यकारी समिति भी होगी। इसके अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होगा। इसके द्वारा क्षेत्रीय प्लान बनाया जाएगा। फंक्शनल प्लान, मास्टर प्लान, विकास योजना और प्रोजेक्ट प्लान बनाने के लिए अधीनस्थ अभिकरणों विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।

अयोध्या को योगी सरकार की सौगात, तीर्थ विकास परिषद का गठन को मिली मंजूरी

क्षेत्रीय विकास परिषद को संबंधित विकास प्राधिकरणों को निर्देश देने का अधिकार होगा। परिषद को अपने क्षेत्र के अंतर्गत विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र की घोषणा, मास्टर प्लान की स्वीकृति, संशोधन व पुनरीक्षण के संबंध में शासन के बराबर अधिकार होगा। परिषद क्षेत्रीय प्लान की विषय वस्तु सर्वे व स्टडीज व इसमें संशोधन भी करा सकेगा।

27826 वर्ग किमी क्षेत्रफल

SCR में मौजूदा समय में छह जिलों को रखा गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी कुल आबादी 22941300 और क्षेत्रफल 27826 वर्ग किलोमीटर है।

Tags: Lucknow NewsSCRstate capital regionup news
Previous Post

भारत का एक और दुश्मन ढेर, पाकिस्तान में लश्कर आतंकी अकरम गाजी की हत्या

Next Post

आह्लादित है मन, धन्य हो गया जीवन: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

आह्लादित है मन, धन्य हो गया जीवन: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AAP Party

कूड़े के पहाड़ की सफाई के नाम पर एमसीडी ने 180 करोड़ का किया घोटाला : आप

03/01/2021
मास्क नहीं पहनने वालों को भेजा जाएगा जेल Those not wearing masks

वैज्ञानिकों का दावा, संक्रमण से बचाने में प्रभावी है नायलॉन की दो लेयर वाले मास्क

12/12/2020
CM Yogi

140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना: योगी

05/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version