Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्रलेखा ने राजकुमार राव के नाम का पहना मंगलसूत्र, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग

करीब 10 सालों से एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुख विलास लग्जरी रिसॉर्ट के कोहिनूर विला में सात फेरे लिए और हाल ही में मुंबई वापस लौटे हैं। दोनों को इसी बुधवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां हर किसी की नजर इस नए-नवेले जोड़े पर टिक गई।

एयरपोर्ट पर पत्रलेखा नई नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, व्हाइट कुर्ता-पायजामा में राजकुमार राव भी काफी हेंडसम लग रहे थे। लेकिन, इस दौरान जिस पर सबकी निगाहें टिक गईं, वह था पत्रलेखा का मंगलसूत्र।

शादी में राजकुमार राव ने पत्रलेखा को जो मंगलसूत्र पहनाया था, वह मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से है। मोतियों और गोमेद से बनाया ये मंगलसूत्र 18 कैरेट सोने का बना है, जिसमें काले और सुनहरे मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। बात करें, मंगलसूत्र के कीमत की तो इसकी कीमत भी हैरान करने वाली है।

इस मॉडल ने एक साथ नौ महिलाओं से की शादी, फोटो हुई वायरल

इस मंगलसूत्र की कीमत 1 लाख 65 हजार बताई जा रही है। पत्रलेखा ने अपनी शादी में भी सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने लाल चुनरी भी डाली थी और नाक में प्यारी सी नथ और माथे में बिंदी कुमकुम लगाया था। दुल्हन के जोड़े में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Exit mobile version