• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौष अमावस्या पर बन रहा खास संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

Writer D by Writer D
23/12/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Falguna Amavasya

Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान के कार्य शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पौष अमावस्या (Paush Amavasya) मनाई जाती है। इस दिन स्नान-दान के कार्य शुभ फलदायी माने गए हैं। कहा जाता है कि इससे साधक के सभी दुख कष्ट दूर होते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या 30 दिसंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन दान-पुण्य के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 के आखिरी अमावस्या तिथि की सही डेट, खास संयोग और स्नान-दान के मुहूर्त से जुड़ी विस्तृत जानकारी…

पौष अमावस्या (Paush Amavasya) 2024

दृक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर 2024 को सुबह 04: 01 एएम पर शुरू होगी और अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सुबह 03:56 एएम पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को पौष अमावस्या मनाई जाएगी। साल 2024 के आखिरी अमावस्या के दिन वृद्धि और ध्रुव योग का का संयोग बन रहा है।

पौष अमावस्या 2024 (Paush Amavasya) शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त- 05:16 ए एम से 06:11 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:35 पी एम

विजय मुहूर्त- 01:57 पी एम से 02:38 पी एम

अमृत काल : 05:24 पी एम से 07:02 पी एम

निशिता मुहूर्त : 11:47 पी एम से 12:42 ए एम, दिसम्बर 31

अशुभ मुहूर्त :30 दिसंबर को सुबह 08:23 ए एम से 09:40 ए एम तक राहुकाल रहेगा। हिंदू धर्म में इस दौरान धर्म-कर्म के कार्य न करने की सलाह दी जाती है।

पौष अमावस्या (Paush Amavasya) पर खास संयोग :

साल 2024 की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को सोमवार के दिन पड़ रही है। यह दिन शिवजी की कृपा पाने के लिए बेहद खास है। इसके अलावा पौष अमावस्या पर वृद्धि योग और धुव्र योग से भी इस दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। 30 दिसंबर 2024 को रात 08 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है।

वृद्धि और ध्रुव योग में धर्म-कर्म के कार्य शुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वृद्धि योग में दान-पुण्य के कार्यों से पितर, देव और ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Tags: Paush Amavasya 2024Paush Amavasya puja
Previous Post

CM साय ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई

Next Post

रुक्मिणी अष्टमी पर करें इन मन्त्रों का जाप, हो जाएगा परेशानियों का अंत

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Rukmini Ashtami

रुक्मिणी अष्टमी पर करें इन मन्त्रों का जाप, हो जाएगा परेशानियों का अंत

यह भी पढ़ें

arjun kapoor

इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- मैंने कभी…

07/11/2024
Pravesh Shukla

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

05/07/2023

‘India ने साजिश से मुझे किडनैप किया, मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली’, भगोड़े चोकसी का आरोप

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version