Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह की भाजपा में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से लिया आशीर्वाद

Pawan Singh

Pawan Singh

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर भाजपा में लौट आए हैं। पवन सिंह ने मंगलवार भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच सुलह होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह (Pawan Singh) ने उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए एनडीए को मजबूत करेंगे।

तावड़े ने कहा, “पवन जी (गायक पवन सिंह) भाजपा में हैं, भाजपा में ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख) ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। आगामी चुनाव में पवन जी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।”

बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) की गिनती बिहार के सबसे जानीमानी हस्तियों में की जाती है। जिसका भाजपा और एनडीए को आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बगावत करते हुए काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसकी चलते एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

माना जा रहा है कि पवन सिंह की भाजपा में वापसी से एनडीए को शाहाबाद क्षेत्र में फायदा होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version