Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पवन सिंह का गाना ‘घासाई रंग सगरी’ रिलीज, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

घासाई रंग सगरी Ghassai Rang Sagri

घासाई रंग सगरी

मुंबई। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हर फिल्म और गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। होली के मौके पर पवन सिंह एक गाना लेकर आए हैं जिसे रिलीज होने के कुछ घंटों में ही लाखों लोग देख चुके हैं। पवन सिंह के इस गाने का नाम घासाई रंग सगरी है। इस गाने में उनके साथ अंजना सिंह ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

भोजपुरी गाने के घासाई रंग सगरी गाने के बोल अर्जुन अकेला ने लिखे हैं और इसे पवन सिंह ने गाया है। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है और उसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पवन सिंह का होली में मस्ती करते हुए अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पवन सिंह बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ मिलकर धमाल करने वाले हैं। पवन और सलीम मिलकर इस होली पर फैंस को तोहफा देने वाले हैं। फैंस को इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने दी है। पवन सिंह ने खुद एक वीडियो जारी कर बताया है कि इस होली पर क्या धमाका क्‍या होने वाला है? पवन ने खुद फैंस को बताया है कि वह सलीम के साथ मिलकर फैंस को एक नायाब तोहफा इस होली ही देने वाले हैं?

पवन सिंह ने किया खुलासा

पवन सिंह ने हाल ही में वीडियो के जरिए बताया है कि वह जल्‍द ही सलीम सुलेमान के साथ मिलकर धमाकेदार होली सॉन्ग फैंस के सामने पेश करने वाले हैं। इस गाने का टाइटल ‘बबुनी तेरे रंग में’ होने वाला है। बता दें कि इस नए सॉन्ग की शूटिंग फिलहाल चल रही है?

फैंस के लिए इस गाने में एक और तोहफा मिलने वाला है, वह यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ ‘आश्रम’ फेम त्रिधा चौधरी नजर आने वाली हैं। यह पवन सिंह का यह दूसरा होली गीत होने वाला है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं। जब से इस बात की खबर सामने आई है फैंस इस बात से काफी ज्यादा खुश हैं।

पिछली साल भी होली पर पवन का एक गाना ‘कमरिया हिला रही है’रिलीज हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने पायल देव के साथ मिलकर धमाल मचाया था। इस गाने में पवन सिंह के साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी। पवन सिंह के फैंस को अब उनका एक और धमाला मिलने वाला है, जिसका उनको बेसब्री से इंतजार भी हैं।

Exit mobile version