• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवंगत कर्मियों के सेवागत लाभ का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए : योगी

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में 20 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन व परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मियों के सेवागत लाभ का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसी भी दिवंगत कर्मी का कोई भी ड्यूज़ किसी भी दशा में बकाया नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 81 कोविड एवं नाॅन कोविड दिवंगत सरकारी कर्मियों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 27 मृतक कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसमें से आज उपस्थित 20 लोगों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

शेष 54 में से 13 लोगों के नियुक्ति प्राधिकारी शासन स्तर पर होने के कारण उनकी नियुक्ति का प्रकरण शासन स्तर पर भेज दिया गया है। 41 लोगों ने अपने व्यक्तिगत कारणों से समय की मांग की है, जिसे भी शासन स्तर पर प्रेषित किया गया है।

इस दौरान पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

लाखों रुपए के नकली नोटों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post

ज़िंदगी की रेस हार गए मिल्खा सिंह , खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Milkha Singh

ज़िंदगी की रेस हार गए मिल्खा सिंह , खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाश की 01 करोड़ 65 लाख की सम्पत्ति कुर्क

01/07/2021
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दोषी करार

31/05/2025
CM Yogi listened to the problems of 300 people

न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज: सीएम योगी

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version