Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म, PCS अधिकारी गिरफ्तार

PCS officer arrested

दुष्कर्म के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आशियाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में एक पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अनुराग रंजन का 2018 में ही चयन हुआ था, लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। 12 दिसंबर को अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की 12 दिसंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे थे। इसी बीच उनकी प्रेमिका ने घर पर हंगामा काटा और अनुराग पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आठ दोषियों को मौत की सजा

एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और 2017 में महेंद्रा कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात अनुराग रंजन से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक 2017 से ही अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अभी चंद महीने पहले ही निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया है।

पीसीएस में चुने जाने के बाद अनुराग को 12 दिसंबर को शादी हुई। अनुराग की शादी की जानकारी के बाद ही उनकी प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज करवाई।

सरदार पटेल की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने किया नमन

पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version