• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीडीए एकता करेगी राजग का सफाया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
18/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अगले साल होने वाले आमचुनाव में केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदाई का दावा करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि 2024 में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए की एकता राजग पर भारी पड़ेगी।

श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा “ भाजपा सन् 2014 में सत्ता में जैसे आई थी सन् 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। हमारा नारा है 80 हराओं-भाजपा हटाओ। इसलिए 2024 में पीडीए- पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों की एकता एनडीए- भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। सन् 2024 में महंगाई, बेरोजगारी, गरीब का सम्मान और उसे न्याय तथा सुविधाएं दिलाना बड़ा मुद्दा होगा। गरीब, किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ वोट करेगा।”

उन्होने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हो उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़े। चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल भाजपा को हराना चाहते है वे समाजवादी पार्टी का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराना है। जनता बदलाव चाहती है।

श्री यादव ( Akhilesh Yadav)  ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। उनके 6 साल के कार्यकाल में न एक जिला चिकित्सालय बना, नहीं एक एयरपोर्ट बना। प्रदेश में निवेश आने की बड़ी उम्मीदें थी, हकीकत में निवेशक ढूंढे़ नहीं मिल रहे हैं। समाजवादी सरकार में बिना इन्वेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल आया, सैमसंग का प्लांट लगा।

उन्होने कहा कि जिसकी तैयारी जमीन पर होगी वही लड़ पायेगा। भाजपा बड़ी-बड़ी कम्पनियों को हायर कर, पैसों से चुनाव लड़ती है। भाजपा से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को जमीन पर तैयार कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को बड़े पैमाने पर वोट दिया था। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। किसान को फसल की कीमत नहीं मिली। भाजपा ने स्वास्थ्य, पुलिस सेवाएं सब खराब कर दी। समाजवादी पार्टी भाजपा को हरायेगी। जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।

श्री यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंडी नहीं बनायी। किसानों को उनकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है। पिछड़े, दलितों को नौकरियां नहीं मिल रही है। आउटसोर्स पर और कांटैक्ट पर काम कराए जा रहे हैं। निजी क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए। भाजपा सरकार क्यों निजीकरण की तरफ जा रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नही, हम सबके भी है आराध्य: शिवपाल यादव

Next Post

शनिदेव की मिलेगी कृपा, करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
Next Post
Shani Trayodashi

शनिदेव की मिलेगी कृपा, करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

18/08/2021
Kangana Ranaut

रेनोवेशन पर कंगना का जवाब- नहीं है पैसे, टूटे हुए ऑफिस से करूंगी काम

11/09/2020

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर जरूर करें ये काम, दूर हो जाएंगे अशुभ प्रभाव

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version