Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

FIFA के बीच ये महान फुटबॉलर अस्पताल में हुआ भर्ती, इस बड़ी बीमारी से जूझ रहा है खिलाड़ी

Pele

Pele

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) के बीच फैन्स के लिए निराशा वाली खबर सामने आई है। ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले (Pele) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद ही कई तरह की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोई गंभीर बात हो सकती है। मगर पेले की बेटी ने हेल्थ अपडेट देते हुए अफवाहों पर विराम लगाया है।

बता दें कि पेले कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बार उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात उनकी बेटी केली नैसिमेंटो इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताई है। उन्होंने कहा है कि कोई गंभीर और इमरजेंसी वाली बात नहीं है।

पेले (Pele) की बेटी ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट

ईएसपीएन ब्राजील ने बताया है कि 82 साल के पेले को अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि सितंबर 2021 में पेले के कोलन से ट्यूमर निकाला गया था। इसी के बाद से वह चेकअप और इलाज के लिए नियमित रूप से अस्पताल आते-जाते रहते हैं। इस बार भी यह इसी तरह का रुटीन चेकअप है।

पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने पोस्ट में लिखा, ‘मीडिया में मेरे पिता के हेल्थ को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। वह हॉस्पिटल में रुटीन चेकअप के लिए आए हैं। कोई इमरजेंसी नहीं है। ना ही कोई गंभीर बात है। मैं यहां नए साल के लिए हूं और वादा करती हूं कि कुछ फोटोज भी पोस्ट करूंगी।’

ब्राजील को तीन बार वर्ल्ड कप जिताया

पेले ने अपने खेल से फुटबॉल जगत में बड़ा नाम कमाया है। वह दुनिया के महान फुटबॉलर माने जाते हैं। उन्होंने 1958 के वर्ल्ड कप में धमाका किया था। तब उनकी उम्र महज 17 साल थी। 1958 वर्ल्ड कप फाइनल में पेले ने सूडान के खिलाफ दो गोल दागे थे। ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा 5 बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाला अकेला देश है।

महाठग की करीबी पिंकी ईरानी गिरफ्तार, सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस की कारवाई थीदोस्ती

पेले ने अपने करियर में तीन बार (1958, 1962 और 1970) ब्राजील को वर्ल्ड कप जिताया है। साथ ही उन्होंने खुद ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल किए। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे।

Exit mobile version