• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपेक्षित वर्ग के लोगों को सपा जैसे पार्टियों से सावधान रहना चाहिए : मायावती

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उपेक्षित वर्ग के लोगों को सपा जैसे पार्टियों से जरुर सावधान रहना चाहिए। जिसने एससी में एसटी से संबंधित बिल संसद में फाड़ दिया था और बाद में षड़यंत्र के तहत बिल पास भी नहीं होने दिया था। अर्थात इन जैसी पार्टियां कभी भी इन वर्गों का विकास या उत्थान नहीं कर सकती है।

मायावती ने कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने उपक्षित वर्ग के लोगों को विशेषकर शिक्षा, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और अन्य जरुरी सुविधाओं का प्रावधान किया है। इस लम्बी अवधि में भी इन वर्गों के लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जिसको लेकर इन वर्ग के लोग और हमारी पार्टी दुखी और चिंतित है। केन्द्र और सभी राज्य सरकारें इस ओर ध्यान दें, बसपा की यह सलाह है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी व ओबीसी वर्गो का ज्यादातर विभागों में आरक्षण का कोटा अधूरा पड़ा है। जिसको लेकर दुखी और पीड़ित लोग सड़कों पर धरना व प्रदर्शन करते रहते हैं।

उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग उठाते हुए कहा कि इन वर्गो के लिए प्राइवेट सेक्टर ने अभी तक आरक्षण देने की कोई व्यवस्था नहीं की है। साथ ही केन्द्र या राज्य सरकारें इस मामले में कोई कानून बनाने के लिए तैयार नहीं है। क्या ऐसे ही केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संविधान का पालन किया जा रहा है।

राष्ट्रहित सबसे ऊपर था, तभी संविधान का निर्माण हो पाया : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि संविधान पर सरकारों को इन वर्गो के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यहां सभी धर्मो के लोग रहते हैं, उनके लिए बने कानूनों का भी ठीक से पालन नहीं हो रहा है। संविधान दिवस के अवसर पर किसानों के आंदोलन का एक वर्ष पूरा हो गया है। किसानों की अन्य मांगों को भी सरकार को स्वीकार कर लेना चाहिए।

उन्होंने आगे एक घोषणा करते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह को विधानमंडल दल का नेता बना दिया गया है। इनको मैं बधाई देती हूं।

Tags: Constitution DayLucknow Newsmayawatipolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

स्कूल टीचर के घर सोना ही सोना, खजाना देखकर IT अफसरों के भी उड़ गए होश

Next Post

BB15: पहली बार दिखा राखी सावंत के पति का चेहरा, एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Pasta
खाना-खजाना

इस पास्ता के साथ नाश्ते का मजा हो जाएगा दोगुना

30/01/2026
Roti
Main Slider

रोटी बनाते समय न करें ये काम, घर से चली जाएगी बरकत

30/01/2026
thumb
Main Slider

अंगूठा बताता है कैसा है आपका स्वभाव

30/01/2026
Holashtak
Main Slider

इस दिन से लग रहा है होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम

30/01/2026
Pradosh Vrat
Main Slider

आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत, इस समय पूजा करने से दूर होगी आर्थिक तंगी

30/01/2026
Next Post

BB15: पहली बार दिखा राखी सावंत के पति का चेहरा, एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत

यह भी पढ़ें

CM Yogi unveiled the statue of Jayaprakash Narayan

जयप्रकाश नारायण ने भारत-भारतीयता और जीवन मूल्यों के लिए आगे बढ़ाया था अपना जीवनः सीएम योगी

24/07/2025
kareena kapoor

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने बहन के साथ किया शूट

27/10/2020
DM Savin Bansal

किसी भी दशा में राजस्व की हानि न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए: जिलाधिकारी

29/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version