Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को चोट पहुंचाने पर तुले लोग असली किसान नहीं : सुशील

Susheel Modi

Susheel Modi

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कृषि कानूनों पर अंतरिम लगने के बावजूद किसानों के जारी आंदोलन को लेकर हमला बोला और कहा कि जो लोग संसद, उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर तुले हैं वे असली किसान नहीं हो सकते।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि तीनों नये कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगा कर उच्चतम न्यायालय ने आंदोलनकारी किसानों का भरोसा जीतने की अब तक की सबसे बड़ी कोशिश की लेकिन अराजकता प्रेमी विपक्ष और किसान नेताओं ने अदालत की पहल से बनी विशेषज्ञ समिति को मानने से इनकार कर गतिरोध के तिल को पहाड़ बना दिया।

‘जी-विलास पसंद’ नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

श्री मोदी ने कहा कि किसान ट्रैक्टर रैली निकाल कर राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड में भी विघ्न डालना चाहते हैं जबकि यह परेड कभी भाजपा या किसी सत्तारूढ़ दल का कार्यक्रम नहीं रही। उन्होंने कहा कि जो लोग संसद, सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर तुले हैं वे असली किसान नहीं हो सकते।

भाजपा नेता ने कहा कि मकर संक्रांति भारत जैसे कृषि प्रधान समाज का ऐसा उत्सव है, जिसे अलग-अलग नाम से देश के हर हिस्से में मनाया जाता है लेकिन दुर्भाग्यवश इस साल विपक्ष के बहकावे में आये पंजाब-हरियाणा के किसानों के एक वर्ग ने संक्रांति के पहले पंजाब में मनाई जाने वाली लोहड़ी उत्सव का भी राजनीतिक दुरुपयोग किया।

वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी के हत्या का खुलासा, छ्ह आरोपी गिरफ्तार

श्री मोदी ने कहा कि लोहड़ी पर पंजाबी मूल के लोग अग्नि को नवान्न और तिल अर्पित कर अच्छी फसल के लिए आभार प्रकट करते हैं, खुशी मनाते हैं। वहीं, आंदोलनकारी किसानों ने नये कृषि कानून की प्रतियां जलाकर भारतीय संसद का अपमान किया है।

Exit mobile version