Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अक्तूबर माह में जन्मे लोग इस क्षेत्र में पाते हैं कामयाबी

october born girl personality

अक्टूबर में जन्मे जातक

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, आपके जन्म का महीना आपके बारे में बहुत सी बातें बताता है। यह आपके स्वभाव, शारीरिक रूप-रेखा, गुण एवं दोषों के कई राज खोलता है। जैसे अक्टूबर माह में जन्मे जातक सौंदर्य प्रेमी और बेहद आकर्षक होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोग कोमल स्वभाव के मालिक होते हैं, लेकिन खुल कर अपनी बात किसी से नहीं कह पाते हैं।

अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले दिखने में सुंदर और आकर्षित होते हैं। ये सदैव युवा दिखाई देते हैं। लोग इनकी आभा के प्रति आकर्षित होते हैं। हालांकि बचपन में इनका आकर्षण कुछ कम होता है लेकिन जैस-जैसे उम्र बढ़ती है तो इनकी सुंदरता में भी वृद्धि होती है।

जिन लोगों का अक्टूबर माह में जन्म होता है वे बोलने की कला में माहिर होते हैं। उनके शब्दों का चयन सामने वाले लोगों को बेहद प्रभावित करता है। संवाद कला के धनी जातक मुसीबतों से उभरने में जल्दी कामयाब होते हैं। सही वक्त पर सही ढंग से अपनी बात रखने में इनका कोई जवाब नहीं।

अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले रिश्तों की राजनीति को बेहतर तरीके से समझते हैं। ये जातक रिश्तों को बनाकर रखना जानते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है।

अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले जातक अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लेते हैं और यही इनकी खास बात होती है। इस माह में जन्मे युवा निरंतर कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए भी कड़ी मेहतन करते हैं।

अक्टूबर माह में जन्मे लोगों को दौलत-शौहरत, हर चीज इनके कदम चूमती है लेकिन इन्हें कभी भी घमंड नहीं होता। ये भावुक भी होते हैं लेकिन जीवन के बहुत सारे पहलुओं में इनका प्रैक्टिकल रूप दिखता है। इस माह में जन्में लोग परंपरावादी भी होते हैं।

जिन लोगों का जन्म अक्टूबर के महीने में होता है वे अपने जीवन में प्रबंधन के महत्व को बखूबी जानते हैं। आपको अस्त-व्यस्त रहना पसंद नहीं है। इनका जीवन पूरी तरह प्रबंधित रहे, इसके लिए ये बहुत सी योजनाएं भी बनाते हैं।

इस महीने जन्म लेने वाले प्यार के मामले में पक्के होते हैं। वे अपने प्यार और अपने जीवनसाथी को टूटकर चाहते हैं। लेकिन एक बात यह भी है कि अक्सर इनका प्यार सफल नहीं होता, लेकिन इनके टूटे दिल की आवाज को इनके घर के लोग भी नहीं सुन पाते हैं।

Exit mobile version