Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुसलमान से नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं से लड़ेगी : स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर में जनता को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुसलमान से नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं से लड़ेगी।

पूर्व की सरकारों में पुलिस गुंडों से डरती थी। लेकिन आज गुंडे पुलिस से डरते हैं। यह योगी का जमाना है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है।

इससे पहले 30 नवंबर को कहा था कि आजमगढ़ के लोगों को होटल में कमरे नहीं मिलते थे, जिसके बाद सपा ने इसका विरोध भी किया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 70 सालों से देश का अपमान हो रहा है। विपक्ष के लोग लगातार भारत माता बोलने पर शर्म महसूस करते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां जाते हैं, भारत माता की जय व वंदे मातरम बोला जाता है। यह हिन्दुस्तान का सम्मान है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट चलाते थे। यह लोग समाज व हिन्दुस्तान का अपमान करते हैं। आज भी मुख्यमंत्री का सपना छोड़ नहीं पा रहे हैं। इनके दिन अब लद गए। फिरोजाबाद, एटा, इटावा, औरैय्या, कासगंज की जनता ने आशीर्वाद दिया है। अब आजमगढ़ व लालगंज बचा है। ईश्वर के आशीर्वाद व जनता के सहयोग से मोदी-योगी के नेतृत्व में किला फतह करेंगे।

Exit mobile version