Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन राशि वालों को भूलकर भी सोना नहीं पहनना चाहिए, घेर लेती है परेशानियां

gold

gold

सोना (Gold) पहनना किसको अच्छा नहीं लगता है। हालांकि इस समय सोने की बढ़ती कीमतों के कारण इसे खरीदना कुछ लोगों के लिए यह सपने जैसा है। हर कोई बेहतरीन डिजाइन के सोने से बनी चीजें चाहते हैं जिसे हर कोई नोटिस करे। क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में भी बताया गया है जिनके लिए सोना (Gold) पहनना बहुत शुभ माना गया है, जबकि कुछ राशि वालों के लिए इसे धारण करना अशुभ माना गया है। आप भी जानें किन राशियों के लिए सोना पहनना शुभ व अशुभ-

सिंह राशि- वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए सोना बहुत भाग्यशाली होता है। सिंह अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी सूर्य है। कहते हैं कि सिंह राशि वालों को अपने करियर में बड़ी सफलता मिलती है। सोने के शुभ प्रभाव से इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और धन की भी कभी कमी नहीं होती है।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए सोना (Gold) पहनना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सोना पहनते हैं, उन्हें जीवन में धन के अभाव का सामना कम करना पड़ता है। कहते हैं कि सोना धारण से इन जातकों को जीवन की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा पाते हैं।

कन्या राशि- वैदिक ज्योतिष के अनुसार अगर इस राशि के जातक सोना पहनते हैं तो उनके जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। कहते हैं कि सोना पहनने के प्रभाव में करियर में बड़ी सफलता भी मिलती है। आपको जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होता है।

मकर राशि- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सोने का आभूषण पहनना मकर राशि के जातकों के लिए भी भाग्यशाली होता है। इससे उनके जीवन की नेगेटिविटी से छुटकारा मिलता है। जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। जीवन में खूब सफलता भी मिलती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए भी सोना पहनना शुभ रहता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर मीन राशि के जातक सोने का आभूषण पहनते हैं तो उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिरता आती है।

इन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए अशुभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सोना (Gold)  पहनना कुछ राशियों के लिए अशुभ माना गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, वृश्चिक, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को सोना पहनने से बचना चाहिए।

Exit mobile version