Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार : भूपेश बघेल

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है। प्रदेश का युवा, बेटियां, महिलाएं और किसान बदलाव के लिए तैयार है। कांग्रेस ने अपनी प्रतिज्ञाओं के माध्यम से इस बदलाव को मूर्त रूप दिया है।

भूपेश बघेल बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पर बैठक के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर जनता में जोश का माहौल है। यह हमने जनसम्पर्क के दौरान स्वयं अनुभव किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आगामी आयोजनों को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में भूपेश बघेल ने आगामी डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार, जनसंपर्क अभियान व प्रतिज्ञा चौपालों के आयोजन के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए विचार, विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में इसका प्रभाव दिखेगा। यही वक्त है कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुट जाएं और क्षेत्रों में जाकर लोगों से कांग्रेस के लिए मतदान करने की अपील करें। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version