Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनि, राहु और सूर्य ग्रह बना रहे हैं ये खतरनाक योग, ये राशि वाले रहें अलर्ट

Planets

Planets

इस माह में सूर्य और शनि मिलकर समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं। शनि और सूर्य दोनों एक-दूसरे से 7वें भाव में संचार करते हुए एक-दूसरे पर दृष्टि डाल रहे हैं। साथ ही, राहु के साथ सूर्य षडाष्टक योग बना रहे हैं। इसके फलस्वरूप, ग्रहों (Planets)  की इस स्थिति में होने वाले बदलाव की वजह से कुछ राशि वालों को बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, किन राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है-

कर्क राशि-

आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

संचित धन में कमी आएगी, लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है।

वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा।

परिश्रम की अधिकता रहेगी।

खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशि-

मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे।

आत्म विश्वास में कमी रहेगा।

खर्चों में वृद्धि होगी।

वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं।

अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

नौकरी में परिवर्तन भी संभावित है।

मकर राशि-

वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, बातचीत में संयत रहें।

वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा।

माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं।

स्थान परिवर्तन संभव है।

धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्म संयत रहें।

क्रोध के अतिरेक से बचें।

कुंभ राशि-

आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।

खान-पान के प्रति सचेत रहें।

स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है।

इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है।

बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि-

घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं।

दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें।

एकाग्रता का अभाव रहेगा।

कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है।

धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें।

खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।

आपपर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है।

मनमुटाव हो सकता है।

कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

Exit mobile version