Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोग किताबों में इतिहास पढ़ते हैं पर हमारे जवानों ने 1971 के युद्ध में इतिहास रचा : राजनाथ

Rajnath Singh

Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत पूरी दुनिया को यह संदेश दे चुका है कि किसी भी देश ने भारत के खिलाफ अगर साजिश रची तो उसे बख्शा नहीं जायेगा और भारत के दबाव का ही नतीजा है कि अब पाकिस्तान भी कह रहा है कि वह आतंकवाद को प्रश्रय नहीं देगा।

रक्षामंत्री ने यहां अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह में कहा कि पाकिस्तान भारत से 1971 और फिर 1999 के कारगिल युद्ध में हार का सामना कर चुका है। उसे आतंकियों को शरण देना बंद करना ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत शांति प्रिय देश है।

हमने न कभी किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा किया, लेकिन सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके हमने यह साबित कर दिया है कि जो भी भारत के खिलाफ साजिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने तृतीय PWD क्रिकेट कप का किया उद्घाटन, लगाए कई शॉट

सिंह ने कहा कि अब पूरी दुनिया में यह धारणा बन रही है कि सिर्फ अमेरिका और इजराइल ही नहीं, भारत भी आतंकवाद से लड़ सकता है। इसीलिए देश की वैश्विक प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक है। लोग किताबों में इतिहास पढ़ते हैं पर हमारे जवानों ने 1971 के युद्ध में भाग लेकर इतिहास रचा है। हमें अपने जवानों पर गर्व है।

Exit mobile version