Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अलमारी को ट्रैक्टर से पहाड़ पर पहुंचाने के लिए लोगों ने लगाया ये जुगाड़

ट्रैक्टर

ट्रैक्टर

लाइफस्टाइल डेस्क। जुगाड़ एक ऐसा शब्द है, जिसका सबसे अधिक इस्तेमाल भारत में होता है। लोग जुगाड़ को देख हक्के-बक्के रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है। जब कुछ लोग मिलकर ट्रैक्टर से पहाड़ की चढ़ाई कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर से अलमारी को पहाड़ पर पहुंचाने के लिए लोगों ने जुगाड़ की मदद ली है।

यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अगर वजन अनियंत्रण होता है तो आगे का हिस्सा उठ सकता है और फिर दुर्घटना हो सकती है। जबकि नीचे खाई है। इसके बावजूद ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर और उनके साथी सफर का आनंद उठा रहे हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर की बोनट पर कई लोग बैठे हैं, ताकि ट्रैक्टर जब सीढ़ियों पर चले तो ऊपर की ओर न उठें। साथ ही एक व्यक्ति बोनट पर खड़ा है। जबकि कई लोग नीचे ट्रैक्टर के साथ चल रहे हैं। मानो वह किसी धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान लोग एक दूसरे का हौसला अफ़ज़ाई भी कर रहे हैं। वीडियो वाकई में बेहद खतरनाक है और लोगों को इस तरह के स्टंट करने से बचना चाहिए।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा केवल भारत में हो सकता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 3 हजार लोगों ने लाइक किया है।

जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने जुगाड़ की जमकर तारीफ की है। एक यूजर अटल ने लिखा है-जबरदस्त है, जुगाड़ में तो कोई भारतीय से आगे नहीं जा सकता है। एक अन्य यूज़र छोटा अर्थशास्त्री ने लिखा है- खतरों के खिलाड़ी। एक अन्य यूज़र ने लिखा है- ऐसे कौन करता है भाई।

Exit mobile version