Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जनता : शिवपाल यादव

shivpal yadav

shivpal yadav

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा (BJP) को सत्ता से हटाना चाहती है। अबकी बार जनता ने तय कर लिया है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री बनाना है। वह जसवंतनगर विधान सभा में बुधवार को सभा को संबोधित कर रहे थे।

शिवपाल यादव ने कहा कि हम प्रदेश के सभी जिलों में गए। जनता की आवाज थी दोनों लोग एक हो जाएं। जब से हम एक हो गये प्रदेश में गठबंधन की लहर आ गयी।

तरक्की और खुशहाली के लिए वोट अवश्य करें : शिवपाल यादव

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को हटाना है और प्रदेश की समस्याओं को दूर करना है। कई विभागों में खाली पद भारे पड़े हैं। जब तक बेरोजगारी रहेगी तो देश तरक्की नहीं कर सकता। बेरोजगार छात्रों को जब नौकरी नहीं मिलती तो आत्महत्या करते हैं। कहा कि, यहां की जनता का मुझे बहुत प्यार मिला है। सरकार बनी तो उम्मीद है मंत्री भी बनेंगे।

Exit mobile version