Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों को कुचलने वालों को जनता जमानत नहीं देगी : अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

फर्रुखाबाद। चुनाव प्रचार के लिए फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

जनपद में चुनावी सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता दल पार्टी पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि अमृतपुर विधान सभा के पंचमनागरिया में जनता से कहा कि, मंत्री पुत्र (Ashish Mishra) ने किसानों (farmers) की जान ली। कोर्ट ने उसे जमानत दी, लेकिन जनता उन्हें जमानत नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि, किसानों को कुचलने वालों को माफ नहीं करेंगे। उनको पालने पोसने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। बीजेपी यूपी में साफ होगी, 5 साल में उत्पीड़न हुआ विकास रुक गया। बड़े बड़े विज्ञापन हुए लाखों लाख नौकरी के लग गए। जो लोग गर्मी निकलने की बात करते हैं नौजवान वोट डाल कर उनकी भाप निकल जायेगी।

सपा सरकार बनते ही जेल में होंगे आशीष मिश्रा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, बीएड और टैट वालों को समायोजित करने का काम सपा सरकार करेगी। शिक्षा मित्र को भी धोखा मिला। यह चुनाव यूपी की खुशहाली का चुनाव है। गर्मी निकालने वालों को बताना चाहते है, सरकार बनने के बाद पुलिस भर्ती होगी। पहले और दूसरे चरण में मतदान के बाद उनके समर्थक ठंडे पड़े गए।

अखिलेश ने पार्टी उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की जनसभा में कहा कि इस बार सपा फर्रुखाबाद की सभी सीट जितने जा रही है। फर्रुखाबाद के लोग वोट डालेंगे तो भाजपा शून्य पर आउट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ गई। रोजगार नहीं मिला। सपा की सरकार बनने पर नौजवानों को हम रोजगार देंगे और जनता को फ्री राशन भी मुहैया कराएंगे।

गर्मी निकालने वाले अब धुआं हो गए : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री इतना ही बोल पाए थे कि वहां मौजूद भीड़ खिसकने लगी। भीड़ खिसकने के पीछे बताया गया कि भोजपुर उम्मीदवार अरशद जमाल भाड़े की भीड़ लाये थे। अखिलेश यादव को आने में विलंब हुआ और भीड़ खिसक गई।

Exit mobile version