• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्हाट्सऐप पर Digital Payment सेवा शुरू करने की मिली अनुमति

Desk by Desk
06/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
WhatsApp

WhatsApp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को देश में ‘चरणबद्ध तरीके से भुगतान सेवा शुरू करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी।  एनपीसीआई की ओर से यह घोषणा उसके कुल यूपीआई लेनदेन में किसी तीसरे पक्ष पर केवल 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सीमा तय करने के बाद की गई। इसका मतलब यह हुआ कि व्हाट्सऐप या उसकी प्रतिद्वंदी गूगल की गूगल पे सेवा और वालमार्ट की फोनपे सेवा यूपीआई के तहत होने वाले कुल लेनदेन में अधिकतम 30 प्रतिशत तक ही कारोबार कर पाएंगी।

एनपीसीआई एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का परिचालन करता है, जो वास्तविक समय में दो मोबाइल फोन या किसी दुकानदार के साथ खरीद-फरोख्त में भुगतान की सुविधा देती है। एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि यूपीआई लेनदेन में किसी एकल तीसरे पक्ष के लिए लेनदेन की सीमा तय किए जाने से पूरी प्रणाली का जोखिम कम करने में मदद मिलेगी। यह अनिवार्य भी है क्योंकि यूपीआई के तहत लेनदेन की संख्या अक्टूबर में दो अरब के पार जा चुकी है और अभी आगे इसके और बढ़ने की संभावना है।

आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल भर्ती का नोटिफिकेशन

भुगतान कारोबार में काम कर रही कंपनियों का मानना रहा है कि व्हाट्सऐप को भुगतान सेवा शुरू करने की अनुमति देने से भारतीय डिजिटल भुगतान क्षेत्र में भुगतान की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगाी। चीन में वीचैट के अकेले एक अरब से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।  मई तक के आंकड़ों के हिसाब से देश में व्हाट्सऐप के 40 करोड़ से अधिक उपयोक्ता हैं जबकि अन्य तीसरे पक्ष की ऐप गूगलपे के 7.5 करोड़ और फोनपे के छह करोड़ उपयोक्ता हैं।

व्हाट्सऐप पिछले दो साल से पायलट आधार पर इस सेवा का संचालन कर रहा था लेकिन डेटा के स्थानीयकरण की अनिवार्यताएं पूरी नहीं करने के चलते उसे आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई। एनपीसीआई ने व्हाट्सऐप को अनुमति देने और लेनदेन की सीमा तय करने के दो अलग बयान जारी किए हैं। बयान के मुताबिक यूपीआई के तहत प्रक्रिया में होने वाली सभी लेनदेन के कुल संख्या का 30 प्रतिशत की सीमा सभी तीसरे पक्ष वाले ऐप सेवा प्रदाताओं (टीपीएपीएस) पर एक जनवरी 2021 से लागू होगी।

Tags: national payment corporation of indiapayment servicePaytmphone pay"whatsappपेटीएमफोन पेभारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगमभुगतान सेवाव्हाट्सऐप
Previous Post

आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल भर्ती का नोटिफिकेशन

Next Post

आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है Link

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
Aadhaar card

आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है Link

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

संदिग्ध हालात में महिला आग में झुलसी, बेटी ने पिता पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप

09/12/2020
CM Yogi blesses newly married couples

…और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी

22/06/2023
Baloch Liberations Army

‘हमने पाकिस्तान के सभी 214 सैन्य बंधकों को मार डाला’, बलूच विद्रोहियों ने किया बड़ा दावा

15/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version