Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ विधानसभा के सामने शख्स ने की आत्महत्या, हालत गंभीर

आत्महत्या

विधानसभा क सामने आत्महत्या

लखनऊ में विधानसभा के सामने एक शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मकान मालिक से हुए विवाद के बाद शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया।

उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर विधानसभा के सामने जान देने की कोशिश की। आग से बुरी तरह झुलसे शख्स को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

मोदी सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं : राहुल

बता दें कि विधानसभा भवन के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। ये मां-बेटी अमेठी की रहने वाली थी।

इसी महीने लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला का आरोप था कि महाराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया।

PM मोदी का ‘दोस्त’ कौन? पाकिस्तान में भिड़े इमरान और मरियम नवाज शरीफ

इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप था कि आसिफ के परिजन लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे।

Exit mobile version