• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! निधन के 9 माह बाद होगी परवेज़ मुशर्रफ मौत की सजा पर सुनवाई

Writer D by Writer D
07/11/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Pervez Musharraf

Pervez Musharraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) से जुड़ा है। मुशर्रफ की मौत के 9 महीने बाद अब उनकी मौत की सजा पर शीर्ष अदालत में सुनवाई की जाएगी।

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की दोषसिद्धि से संबंधित विभिन्न अपील पर सुप्रीम कोर्ट आने वाले शुक्रवार से सुनवाई शुरू करेगा। इन विभिन्न अपीलों में परवेज मुशर्रफ की भी एक अपील शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की सजा को पलटने की गुजारिश की थी। परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ मुशर्रफ ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

विशेष अदालत ने सुनाई थी मौत की सजा

17 दिसंबर, 2019 को न्यायमूर्ति वकार अहमद सेठ, न्यायमूर्ति नजर अकबर और न्यायमूर्ति शाहिद करीम की तीन न्यायाधीशों की विशेष अदालत ने संविधान के उल्लंघन के लिए अनुच्छेद 6 के तहत पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह का दोषी करार दिया था। इसके बाद मुशर्रफ की गैरमौजूदगी में उन्हें मौत की सजा देने का ऐलान किया गया था।

लाहौर हाई कोर्ट ने रद्द की मौत की सजा

हालांकि विशेष अदालत के इस फैसले पर पाकिस्तान की सेना ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा मुशर्रफ की मौत की सजा को रद्द कर दिया गया था। खास बात ये है कि लाहौर उच्च न्यायालय ने 9 जनवरी साल 2020 को विशेष अदालत पीठ के गठन को ही असंवैधानिक घोषित कर दिया था। लाहौर उच्च न्यायालय के मुताबिक विशेष अदालत का गठन कैबिनेट की मंजूरी के बिना किया गया था। कोर्ट ने इस बात को आधार बनाते हुए इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया।

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा विशेष अदालत के फैसले को असंवैधानिक घोषित करने के फैसले के बाद सिंध उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने 13 जनवरी, 2020 को इसे चुनौती दी। इसमें एसोसिएशन ने इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि लाहौर उच्च न्यायालय का फैसला शीर्ष अदालतों द्वारा निर्धारित कानून के साथ-साथ 2019 लाहौर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित आदेश के विपरीत था। इसमें शीर्ष अदालत से संविधान को नष्ट करने के लिए विशेष अदालत द्वारा मुशर्रफ को सुनाई गई सजा को बहाल करने का आग्रह किया गया था।

मौत के 9 माह बाद होगी मौत की सजा पर सुनवाई

अब परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf)  की मौत के 9 महीने बाद उनकी मौत की सजा को निरस्त करने की अपील पर सुनवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति सैयद मंसूर अली शाह, न्यायमूर्ति अमीनुद दीन खान और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्ला की चार सदस्यीय पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि मुशर्रफ ने अपने वकील सलमान सफदर के जरिए से शीर्ष अदालत में अपील दायर कर दोषसिद्धि को निरस्त करने का आग्रह किया था। याचिका में उन्होंने कहा था कि मुकदमा संविधान से संबंधित नहीं था, उन पर असंवैधानिक तरीके मुकदमा चलाया गया था।

फरवरी 2023 में बीमारी के चलते हुआ था निधन

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf)  का फरवरी 2023 में बीमारी के चलते दुबई में निधन हो गया था। साल 1999 में हुए पाकिस्तान और भारत के बीच करगिल युद्ध हुआ था। इस युद्ध के सूत्रधार परवेज मुशर्रफ ही थे। जिसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए जीत का परचम लहराया था।

Tags: # world newsapkistan newsinternational NewsPervez Musharraf
Previous Post

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

Next Post

HAL में निकली 85 पदों पर भर्तियां, मिलेगी लाखों में सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Next Post
GAIL

HAL में निकली 85 पदों पर भर्तियां, मिलेगी लाखों में सैलरी

यह भी पढ़ें

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए पुनीत राजकुमार, CM ने माथा चूमकर दी अंतिम विदाई

31/10/2021
HIV

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

09/04/2023
Horoscope

15 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

15/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version