Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजादी की लड़ाई में पेशावर कांड की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे पेशावर कांड एक महत्वपूर्ण अध्याय था।

मुख्यमंत्री धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे देशवासियों विशेष रूप से युवाओं में नये उत्साह का संचार हुआ। देश को आजाद कराने की भावना और बलवती हुई।

ऊर्जा विभाग के कामकाज पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय और अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

Exit mobile version